काशी हिंदू विश्वविद्यालय में प्रशासन और चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ सोमवार को आइसा, बीसीएम, एनएसयूआई और दिशा छात्र संगठन एकजुट हुए। मधुबन में संयुक्त प्रेस वार्ता कर छात्र संगठनों ने बीएफए प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितता, सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रम, कक्षाओं की अनियमितता और लैंगिक भेदभाव समेत कई मुद्दे उठाए।
छात्र संगठनों ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए नोटिस और जांच समितियों का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने बीएफए प्रवेश परीक्षा के मुद्दे पर प्रदर्शन के दौरान छात्रों से कथित मारपीट का भी आरोप लगाया। साथ ही अन्य छात्र संगठनों को हेल्पडेस्क लगाने से रोके जाने पर सवाल उठाए।
छात्र संगठनों ने चीफ प्रॉक्टर संदीप पोखरिया के इस्तीफे और छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया।
Tags
Trending


