लंका-भेलूपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अंतरजनपदीय चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

 लंका और भेलूपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी की कई घटनाओं का खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्कूटी, सफेद धातु की दो सिल्ली और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना, सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद मंगलवार तड़के करीब 1:45 बजे रविंद्रपुरी पेट्रोल पंप के पास खाली पड़े प्लॉट से समीर सोनकर, करन सोनकर और हिमांशू गिरी को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने लंका और भेलूपुर क्षेत्र की कई बंद मकानों में ताला तोड़कर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी से मिले चांदी के सामान को पिघलवाकर सिल्ली बनवाने और सामान राहगीरों को बेचने की बात भी सामने आई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से अलग-अलग मुकदमों से संबंधित कुल 50 हजार रुपये नकद और दो सफेद धातु की सिल्ली बरामद की हैं। तीनों के खिलाफ वाराणसी समेत अन्य जिलों में चोरी, नकबजनी और अन्य आपराधिक मामलों के मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post