औसानगंज चौराहे और बागेश्वरी देवी मंदिर मोड़ पर जलजमाव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। करीब 17 दिनों से इलाके में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच बागेश्वरी देवी मंदिर के मोड़ पर सीवर का ढक्कन खुला होने से हादसे का खतरा भी बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश होते ही पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है। जलजमाव के बीच लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है, जिससे क्षेत्रीय जनता परेशान है। लोगों ने नगर प्रमुख अशोक कुमार तिवारी से समस्या का संज्ञान लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निचले स्तर के अधिकारियों की लापरवाही के कारण समस्या लगातार बनी हुई है।
Tags
trendig


