राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस की प्रतिरोध पदयात्रा, पुलिस ने रोका

उत्तराखंड के हल्द्वानी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में वाराणसी में कांग्रेस ने प्रतिरोध पदयात्रा निकाली। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में निकली पदयात्रा जैतपुरा थाना क्षेत्र स्थित मां बागेश्वरी देवी मंदिर परिसर से शुरू होकर मैदागिन स्थित टाउनहाल की गांधी प्रतिमा तक प्रस्तावित थी।

पुलिस प्रशासन ने पदयात्रा को औसनगंज तिराहे के पास रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन पुलिस अधिकारियों को सौंपा। कार्यक्रम को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए उसे तत्काल वापस लेने की मांग की और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल और महानगर अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राहुल गांधी की आवाज दबाने के लिए मुकदमों और नोटिस का सहारा ले रही है। कांग्रेस नेताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे से जुड़े कथित अपमान और भेदभाव के मामले में कार्रवाई में देरी का मुद्दा भी उठाया।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि मुकदमों के जरिए राहुल गांधी की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और एफआईआर वापस होने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post