जापान में कमलजीत और सुरुचि ने जीता गोल्ड, 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण

वाराणसी में प्रशिक्षण लेकर एशियन गेम्स पहुंचे निशानेबाज कमलजीत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर अपनी मेहनत का शानदार परिणाम दिया। जापान में आयोजित 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में उन्होंने सुरुचि इंदर सिंह के साथ मिलकर यह उपलब्धि हासिल की। भारतीय जोड़ी ने क्वालिफिकेशन में 587 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था, जो गेम्स रिकॉर्ड रहा और एशियन रिकॉर्ड की बराबरी भी हुई।

हरियाणा के रेवाड़ी निवासी कमलजीत मई से वाराणसी के साई सेंटर में अभ्यास कर रहे हैं। एशियन गेम्स के लिए उनकी तैयारियों में वाराणसी का यह प्रशिक्षण केंद्र अहम हिस्सा रहा। अब उनकी इस कामयाबी के बाद सेंटर से जुड़े खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में भी उत्साह है। कमलजीत की उपलब्धि को वाराणसी के खेल जगत से भी जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि उन्होंने यहां अभ्यास करते हुए बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की तैयारी की थी

मिश्रित टीम स्पर्धा से एक दिन पहले कमलजीत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में हिस्सा लिया था। इसमें उन्होंने 580-18एक्स अंक के साथ नौवां स्थान हासिल किया था, जबकि भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही। इसके बाद मिश्रित टीम मुकाबले में कमलजीत ने सुरुचि के साथ बेहतर प्रदर्शन किया और फाइनल में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post