मणिकर्णिका घाट पर व्यक्ति गंगा में डूबा, तलाश में जुटी एनडीआरएफ

 चौक थाना क्षेत्र के मणिकर्णिका घाट पर बुधवार को 51 वर्षीय रविशंकर शर्मा गहरे पानी में चले गए और डूब गए। वह चौकाघाट के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना प्रभारी विजय शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

एनडीआरएफ की टीम भी गंगा में उतरी और कई घंटे तक रविशंकर शर्मा की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बावजूद शव बरामद नहीं हो सका।

परिजनों के अनुसार रविशंकर शर्मा मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम गंगा में उनकी तलाश जारी रखे हुए है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post