डीएवी पीजी कॉलेज में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम

डीएवी पीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की ओर से सोमवार को नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार, प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव, कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल और उप प्राचार्य सह विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विद्यार्थियों से संवाद करते हुए प्रो. संजय कुमार ने कहा कि अंग्रेजी भाषा सीखना और उसका प्रयोग करना दो अलग-अलग विषय हैं। भाषा का अनुवाद करने से व्यक्ति अच्छा लेखक बन सकता है, लेकिन जरूरी नहीं कि वह अच्छा वक्ता भी बन सके। उन्होंने विद्यार्थियों को शुरुआत में छोटे-छोटे वाक्यों का अनुवाद करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लंबे वाक्य शुरुआत में विद्यार्थियों को असहज कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अच्छी अंग्रेजी के मूल में मजबूत शब्द भंडार की महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि विद्यार्थी करीब 2000 शब्दों का अच्छा ज्ञान भी विकसित कर लें तो वे अंग्रेजी भाषा में प्रभावी संवाद करने में सफल हो सकते हैं।इससे पहले प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता जैन ने विषय स्थापना की। संचालन डॉ. वंदना बालचंदनानी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नजमुल हसन ने दिया। कार्यक्रम में विभाग के प्राध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post