अजय राय को हिरासत में लेकर कैदी वाहन से ले गई पुलिस, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, पांच बार के विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय राय को पुलिस ने हिरासत में लेकर कैदी वाहन से ले जाया। अजय राय को कैदी वाहन में ले जाने की तस्वीर सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अजय राय के साथ इस तरह का व्यवहार सरकार के डर और बौखलाहट को उजागर करता है। पार्टी ने इसे दमनकारी रवैया बताते हुए कहा कि पुलिसिया कार्रवाई और चुनावी धांधली के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता चुप बैठने वाले नहीं हैं।

कांग्रेस ने कहा कि जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष सड़क से लेकर न्याय के हर दरवाजे तक लगातार जारी रहेगा।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post