सीएम योगी के आगमन से पहले बनारस में पोस्टर वार, 2027 को लेकर सियासत तेज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी आगमन से ठीक पहले शहर की सियासत में पोस्टर वार ने चुनावी माहौल को गर्म कर दिया है। भाजपा नेता दीपक सिंह राजवीर की ओर से शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाए गए व्यंग्यात्मक पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

पोस्टर में विपक्षी दलों को मेढकों के रूप में प्रदर्शित करते हुए उनकी कथित चुनावी रणनीति, नेतृत्व, नीति और नीयत पर व्यंग्य किया गया है। साथ ही विपक्ष पर स्वार्थ और परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने का संदेश दिया गया है।पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत स्थानीय भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों के चित्र भी लगाए गए हैं।

पोस्टर जारी करने वाले भाजपा नेता दीपक सिंह राजवीर ने कहा कि वह पिछले सात वर्षों से भाजपा की विचारधारा से जुड़कर जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टर के माध्यम से विपक्ष की बदलती राजनीतिक दिशा और गठबंधन की राजनीति पर व्यंग्यात्मक सवाल उठाया गया है। उनका दावा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता नीति, नीयत और नेतृत्व के आधार पर भाजपा को समर्थन देगी।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post