पीएमएस संघ वाराणसी के चुनाव परिणाम घोषित, डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) वाराणसी शाखा के द्विवर्षीय चुनाव 2026-27 एवं 2027-28 के परिणाम घोषित कर दिए गए। चुनाव अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय राय ने सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की।

डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह अध्यक्ष, डॉ. अमित सिंह सचिव और डॉ. अतुल कुमार सिंह वित्त सचिव चुने गए। इसके अलावा डॉ. कार्तिकेय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. हेमंत सिंह उपाध्यक्ष, डॉ. सारिका राय महिला उपाध्यक्ष, डॉ. विनय कुमार मिश्रा केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य और डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी संपादक निर्वाचित हुए।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.पी. सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह ने सेवा नियमावली में संशोधन, समय से पदोन्नति और एसएसीपी लागू कराने के लिए प्रयास करने की बात कही। सचिव डॉ. अमित सिंह ने चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post