सत्यम मिश्र ने संभाला काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का पदभार, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन को बताया प्राथमिकता

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास एवं श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के नव नियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्र ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने सपरिवार काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।पदभार ग्रहण के अवसर पर मंदिर न्यास एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यों और व्यवस्थाओं को लेकर संवाद किया।

सत्यम मिश्र ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, सुगम दर्शन सुनिश्चित करना और व्यवस्थाओं की गुणवत्ता बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही धाम की गरिमा और धार्मिक महत्व के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने पर बल दिया।

नव नियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पदभार ग्रहण के साथ ही मंदिर न्यास और विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ समन्वय से कार्य करने की दिशा में आगे की कार्ययोजना पर जोर दिया गया।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post