मिट्टी को आकार देकर मां दुर्गा के स्वरूप को साकार कर रहे मूर्तिकार, दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज

वाराणसी। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। जगह-जगह मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। खोजवां और किरहिया क्षेत्र में प्रतिमाओं के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है।

मिट्टी, भूसा और अन्य सामग्री से तैयार ढांचे को मूर्तिकार अपने हाथों से आकार देते हुए मां दुर्गा के स्वरूप में ढाल रहे हैं। पहले प्रतिमा का ढांचा तैयार किया जाता है, फिर उस पर मिट्टी की परत चढ़ाकर चेहरे, आंखों, हाथ-पैर और आभूषणों की बारीक आकृतियां उकेरी जाती हैं। सूखने के बाद रंग और श्रृंगार के जरिए प्रतिमा को जीवंत स्वरूप दिया जाता है। मूर्तिकारों की कारीगरी से मिट्टी की प्रतिमा धीरे-धीरे मां के भव्य स्वरूप में बदलती नजर आ रही है।

मूर्तिकारों का कहना है कि निर्माण सामग्री की कीमत बढ़ने से लागत में इजाफा हुआ है। वहीं बारिश के कारण प्रतिमाओं को सुखाने में भी दिक्कत आ रही है। इसके बावजूद आस्था और मेहनत के साथ मूर्तिकार समय पर प्रतिमाओं को तैयार करने में जुटे हैं। मां के स्वरूप को आकार देते इन कारीगरों के हाथों में हुनर के साथ श्रद्धा भी साफ नजर आ रही है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post