यूजीसी के नए इक्विटी रेगुलेशन के विरोध में 27वें दिन भी धरना, भूख हड़ताल जारी

यूजीसी के नए इक्विटी रेगुलेशन में आरक्षण से जुड़े प्रावधानों को लेकर सवर्ण समाज का शास्त्री घाट पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 27वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने नियमों में आरक्षण संबंधी प्रावधानों पर आपत्ति जताते हुए केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पिछले चार दिनों से कई लोग अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में भूख हड़ताल करने वालों की संख्या बढ़ सकती है।मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम सिटी डॉ. राजेश धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को उनके सामने रखा और कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में यूजीसी के नए नियमों में बदलाव, आरक्षण व्यवस्था में सुधार कर आर्थिक आधार लागू करने और सवर्ण आयोग के गठन की मांग शामिल है। उनका कहना है कि जब तक सांसद या केंद्र सरकार का कोई मंत्री धरना स्थल पर पहुंचकर उनकी बात नहीं सुनता और मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना अनवरत जारी रहेगा।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post