लोहटिया में बड़े गणेश जी का परंपरागत श्रृंगार महोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल

लोहटिया स्थित श्री बड़े गणेश जी महाराज का परंपरागत एकादश वार्षिक श्रृंगार महोत्सव मंगलवार को धूमधाम से आयोजित किया गया। काशी किराना व्यापार मंडल एवं काशी किराना अभिकर्ता समिति के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में बाबा श्री 1008 बड़े गणेश जी महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु और भक्त शामिल हुए।

महोत्सव के दौरान भजन गायिका नेहा अग्रहरि एंड पार्टी ने भजन संध्या प्रस्तुत की। भक्तों ने भजनों का आनंद लिया और बाबा के दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने भक्तों और व्यापारी बंधुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में काशी किराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त और महामंत्री संजय केशरी (लल्ली चौधरी) सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post