जोधपुर घूमने आए दक्षिण कोरियाई पर्यटक का बटुआ चोरी, सिगरा में जीरो एफआईआर

राजस्थान के जोधपुर घूमने गए दक्षिण कोरिया के पर्यटक का बटुआ चोरी होने के मामले में सिगरा पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है। मामला जोधपुर के नागौरी गेट थाना क्षेत्र का होने के कारण एफआईआर को कार्रवाई के लिए जोधपुर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया।

शिकायत के अनुसार दक्षिण कोरिया के कांग जंग हो तीन सितंबर को भारत घूमने आए थे। जोधपुर में नागौरी गेट थाना क्षेत्र के पास घूमने के दौरान अज्ञात लोगों ने उनका बटुआ चोरी कर लिया। बटुए में 5.50 लाख कोरियन वोन, 200 अमेरिकी डॉलर और जरूरी दस्तावेज रखे थे।

घटना के बाद पर्यटक ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। सिगरा पुलिस ने उनकी शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर संबंधित थाने को भेज दी है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post