फेरी पटरी ठेला व्यवसायियों ने उत्पीड़न रोकने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेरी, पटरी और ठेला व्यवसायियों ने मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर कथित उत्पीड़न के विरोध में नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। व्यवसायियों ने आरोप लगाया कि शहर के विकास और सुंदरीकरण के नाम पर बिना पूर्व सूचना उनके ठेले हटाए जा रहे हैं और सामान जब्त किया जा रहा है, जिससे रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो रहा है।

व्यवसायियों ने मांग की कि पंजीकृत दुकानदारों को वेंडिंग जोन में स्थान मिलने तक उन्हें मौजूदा स्थान से न हटाया जाए। साथ ही जब्त ठेले और सामान वापस करने, पात्र दुकानदारों का सर्वे कर वेंडिंग प्रमाणपत्र व पहचान पत्र जारी करने तथा कथित उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की गई।

नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याएं सुनकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को बिना वैध कारण छोटे व्यवसायियों को परेशान न करने तथा नए वेंडिंग जोन विकसित करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post