शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में डीएवी पीजी कॉलेज में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित समारोह में वर्ष पर्यंत उत्कृष्ट अकादमिक कार्य करने वाले प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के जीएम एवं जोनल हेड टी. कामेश्वर राव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के मंत्री एवं प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने की। समारोह कॉलेज के स्व. पीएन सिंह यादव स्मृति सभागार में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर शिक्षकों के योगदान और उनकी भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Tags
Trending


