गीत-संगीत और उमंग के बीच सजा तीज महोत्सव, श्वेता अग्रहरि बनीं तीज क्वीन

सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उद्धव फाउंडेशन के तत्वावधान में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं भाजपा की पूर्व जिला मंत्री अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि कंचन वार्ष्णेय, सुलेखा सिंह, अंजना श्रीवास्तव एवं संस्था की महामंत्री पल्लवी वार्ष्णेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

संयोजक पायल सरल ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विख्यात गायिकाओं संगीता भट्टाचार्य, प्रतिमा विश्वकर्मा, आरती केसरी और नीतू सिंह ने कजरी एवं तीज गीतों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। वहीं सरिता नारंग, पल्लवी विश्वकर्मा, रिचा सेठ, सरिता मौर्य और वर्षा गुप्ता ने तीज गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।

महोत्सव में 60 से अधिक महिलाओं ने गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। श्रीमती श्वेता अग्रहरि को तीज क्वीन के सम्मान से नवाजा गया। गायन प्रतियोगिता में पूजा मिश्रा, प्रतिमा त्रिपाठी और आरती केसरी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में वंदना सिंह, किरण वर्मा और सुरभि कुमारी क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं।

कार्यक्रम का संचालन पुष्पकला झा ने किया। महामंत्री पल्लवी वार्ष्णेय ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि कार्यक्रम प्रभारी कुमकुम पटेल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता में सरिता, कल्पना गुप्ता, रेखा वर्मा और संतोषी गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सोनल गुप्ता, संगीता सेठ, पूजा खडसे, दिव्या मेहता, श्वेता अग्रहरि, अमृता गुप्ता, गुरजीत, पूजा कश्यप, तनुजा भंडारी, भावना कुशवाहा, बिना सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post