वाराणसी के खजूरी चौकी के पास वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार को तीन भारी वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
हादसे में एक ट्रेलर का चालक वाहन की केबिन में फंस गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई। हादसे के कारण कुछ देर तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags
Trending


