आजमगढ़ में पत्नी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, आरोपी एनकाउंटर में ढेर

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गहजी गांव में पूजा-पाठ को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। पुलिस के अनुसार, अरविंद सिंह ने घर में पूजा करा रहे दो पुजारियों और अपनी पत्नी को गोली मार दी। घटना के दौरान उसका बेटा भी गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसकी बाद में मौत हो गई। 

वारदात के बाद आरोपी अपने तीन बच्चों को लेकर घर के एक कमरे में बंद हो गया। पुलिस और एटीएस की टीम ने कई घंटे तक उसे आत्मसमर्पण के लिए समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान कमरे से गोली चलने की आवाज आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में वह मारा गया। 

घटना में घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। वहीं, दो बच्चियों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी घर में पूजा कराने को लेकर नाराज था और इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा था। पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।




Post a Comment

Previous Post Next Post