वाराणसी में छात्रों ने मंत्री को घेरा, बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर दौड़ाकर पीटा गया

वाराणसी। आयुष पैथी और रोजगार से जुड़ी मांगों को लेकर छात्रों ने बुधवार को मंत्री का घेराव कर अपनी समस्याएं रखीं। छात्रों ने आरोप लगाया कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।


छात्रों ने मंत्री के सामने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि आयुष पैथी में पढ़ाई के बाद उन्हें उसका लाभ और रोजगार का अवसर नहीं मिलना है, तो वे यह पढ़ाई क्यों कर रहे हैं। छात्रों ने अपनी मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की।

छात्रों का कहना था कि लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार से स्पष्ट निर्णय लेने की अपील की। मंत्री ने छात्रों की बातें सुनीं और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post