बीएचयू में एबीवीपी ने निकाली प्रशासन की शव यात्रा, 8वें दिन भी धरना जारी

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में अपनी मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का धरना को आठवें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और विरोध जताया।

शव यात्रा के दौरान विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान की मांग की।


एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन को देखते हुए परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post