वाराणसी। अश्विन पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर स्थित ललिता घाट पर श्री जोशी ब्राह्मण संघ की ओर से मां गंगा का भव्य पूजन किया गया। इस दौरान 51 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक कर लोककल्याण की कामना की गई।
कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष पं. जगदीश पांडेय, उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रवक्ता पं. अमित पांडेय, पूर्व मंत्री पं. सोनू पांडेय सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एसडीएम शंभू शरण ने संभाली। आयोजन में श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे, हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।
Tags
Trending


