मेस के खाने में कीड़ा मिलने पर भड़के बीएचयू के छात्र, वीसी आवास के बाहर धरना

कमच्छा स्थित बीएचयू के शिक्षा संकाय के डॉ. राजेंद्र प्रसाद छात्रावास के मेस में खाने में कीड़ा मिलने से बुधवार रात छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब 40 छात्र परिसर स्थित कुलपति आवास के बाहर पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। छात्रों ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की जा रही थी, लेकिन वार्डन ने ध्यान नहीं दिया। उनका कहना था कि पहले भी खाने में कीड़े मिलने की शिकायत की गई, लेकिन उसे दबा दिया गया।

छात्रों ने भोजन की गुणवत्ता के साथ हॉस्टल की अन्य व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी गैरमौजूदगी में प्रशासनिक वार्डन कमरों में प्रवेश करते हैं, जिससे उनकी निजता प्रभावित होती है। इसके अलावा हॉस्टल परिसर में सफाई की स्थिति खराब है और पांच में से तीन वाटर कूलर खराब पड़े हैं।

धरने पर बैठे छात्रों ने उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने और समस्याओं के समाधान की मांग की। वहीं, छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों पर बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया। देर रात तक प्रॉक्टोरियल बोर्ड के अधिकारी और शिक्षक छात्रों को समझाने में जुटे रहे, लेकिन छात्र अपनी मांगों के समाधान पर अड़े रहे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post