BHU में रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर में माया फाउंडेशन एवं द ह्यूमेन फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने के साथ ही लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं, अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और शुभचिंतकों ने सहभागिता की। रक्तदाताओं ने आगे बढ़कर रक्तदान किया और अन्य लोगों को भी इस मानवीय कार्य के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर माया फाउंडेशन के फाउंडर एवं ट्रस्टी कृष्णा चौबे ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, सहयोगियों, शुभचिंतकों और संस्था के सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के अपनत्व, मेहनत, समर्पण और टीम भावना से ही शिविर सफल हो सका। उन्होंने कहा कि यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सामूहिक सेवा-भाव और सहयोग की है। उन्होंने कहा, “आप सभी इस संस्था की असली ताकत हैं।”

शिविर के माध्यम से लोगों को “रक्तदान करें, जीवन बचाएं” का संदेश दिया गया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post