जेपीएम इंग्लिश स्कूल में डांडिया महोत्सव की धूम, रंग-बिरंगे परिधानों में झूमे विद्यार्थी

आदमपुर स्थित जेपीएम इंग्लिश स्कूल में नवरात्रि के पावन अवसर पर डांडिया महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। ज्ञान, शक्ति और सफलता के प्रतीक नवरात्रि पर्व पर विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर डांडिया प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को आकर्षक बना दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रतिभा और उत्साह से सभी का मन मोह लिया। डांडिया प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया। आयोजन के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के महत्व से परिचित कराने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष राम जन्म कुशवाहा, डायरेक्टर शोभा कुशवाहा, एग्जीक्यूटिव रजनीश कुशवाहा एवं रजत कुशवाहा, एकेडमिक ऑफिसर रति कुशवाहा, कोऑर्डिनेटर आलोक सोम , एग्जाम कंट्रोलर कर्निका साहू और काउंसलर करिश्मा सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी गईं।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post