गिरजाघर स्थित होटल के किचन में लगी आग, फायर उपकरणों से कर्मचारियों ने पाया काबू

लक्सा थाना क्षेत्र के गिरजाघर स्थित एक होटल के किचन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई। सूचना के बाद होटल कर्मचारियों ने मौके पर मौजूद फायर उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए आग पर काबू पा लिया।

बताया गया कि होटल के कर्मचारियों को आग से बचाव और फायर उपकरणों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण प्राप्त था, जिसके चलते उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग को नियंत्रित कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड विभाग के भेलूपुर अधिकारी ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post