हनुमान सेना एवं गंगा सेवा समिति की ओर से अस्सी घाट स्थित सुबह-ए-बनारस परिसर में कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में हनुमान भक्त शामिल हुए और हनुमान जी एवं बाबा विश्वनाथ से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया था कि घटना के समय वह हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे और पूरे घटनाक्रम के दौरान लगातार हनुमान चालीसा पढ़ते रहे। उन्होंने कहा कि भक्तों का विश्वास है कि हनुमान जी की कृपा से बड़ी विमान दुर्घटना टल गई और हजारों लोगों की जान बची।
सामूहिक पाठ में सुधीर सिंह, श्रवण मिश्रा, विकास महाराज, मार्कंडेय तिवारी, योगी आलोक सनातनी, डॉ. यशवीर सिंह, राजीव राय, योगेश कालिया, यश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


