ग्राहकों की पसंद और जरूरत को देखते हुए लॉन्च हुई किया कैरेंस सीएनजी कार

लहरतारा स्थित किया मोटर्स के शोरूम में किया कैरेंस सीएनजी कार की भव्य लॉन्चिंग की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ टैक्सी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रणय रंजन सिंह ने रिबन काटकर किया। इसके बाद केक काटकर नई कार की लॉन्चिंग का जश्न मनाया गया।

इस अवसर पर शोरूम के महाप्रबंधक चंदन सिंह ने बताया कि किया कैरेंस अब तक पेट्रोल और डीजल विकल्प में उपलब्ध थी। ग्राहकों की मांग और जरूरत के साथ बाजार के रुझान को देखते हुए कंपनी ने इसे अब सीएनजी विकल्प में भी पेश किया है। उन्होंने बताया कि नई कैरेंस सीएनजी 7 सीटर है, जो परिवार और व्यावसायिक उपयोग दोनों के लिए सुविधाजनक है।

किया कैरेंस सीएनजी में आरामदायक सीटिंग, पर्याप्त जगह और आधुनिक सुविधाओं के साथ किफायती ईंधन का विकल्प दिया गया है। सीएनजी मॉडल को खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर उतारा गया है, जो कम ईंधन खर्च में बड़ी और आरामदायक कार चाहते हैं।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने नई कार का अवलोकन किया और इसकी खूबियों की जानकारी ली। इस मौके पर योगेंद्र सिंह, भानु सिंह, शिवा राय, अतुल, अभिषेक, रवि सहित शोरूम के कर्मचारी और अन्य लोग 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post