वाराणसी में 1 अक्टूबर की देर रात करीब 11 बजे Vidya Peeth HT-JEE/NEET Foundation कोचिंग सेंटर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। आग लगने की वजह से कुछ देर तक इलाके में लोगों की आवाजाही बढ़ गई और मौके पर भीड़ जमा रही। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को नियंत्रित कर लिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से कोचिंग सेंटर में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों और हुए नुकसान का स्पष्ट आकलन अभी किया जा रहा है। घटना के बाद आसपास के लोगों में कुछ देर तक दहशत का माहौल रहा।
Tags
Trending


