प्रदेश अध्यक्ष बदलने से लेकर 2027 की चुनावी रणनीति और पीडीए के नए मायने तक, कांग्रेस नेता ने रखी अपनी बात

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और शोध विभाग से जुड़े गौरव कपूर ने K.TV चैनल से बातचीत में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बदलते रहते हैं और संगठन में हर नेता की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

पीडीए को लेकर गौरव कपूर ने कहा कि कांग्रेस ने इसका अर्थ समाजवादी पार्टी से अलग करते हुए इसमें नया अर्थ जोड़ा है। उनके अनुसार, कांग्रेस के लिए पी का अर्थ पंडित, डी का अर्थ दलित और ए का अर्थ अल्पसंख्यक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य संविधान को बचाना है और सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना है।

उन्होंने प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ नारे का उल्लेख करते हुए कहा कि महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाना उसी सोच का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मोना जी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिया जाना एक बड़ा संकेत है और इससे ब्राह्मण समाज के बीच भी संदेश जाएगा।

अजय राय को लेकर गौरव कपूर ने कहा कि वह बड़े, कुशल और परिपक्व नेता हैं। उनके अनुसार अजय राय को भी पता है कि प्रदेश अध्यक्ष का पद आता-जाता रहता है और संगठन में नेताओं की भूमिका पद से बड़ी होती है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post