लक्ष्मीकुंड स्थित महालक्ष्मी मंदिर में 16 दिवसीय अनुष्ठान मेले के समापन पर महालक्ष्मी, महासरस्वती, महाकाली सहित सभी विग्रहों का छप्पन भोग श्रृंगार किया गया। महंत शंकर पुरी के निर्देशन में मंदिर को विभिन्न प्रकार के पुष्पों से आकर्षक ढंग से सजाया गया।
सायंकाल आयोजित भजन संध्या में गायिका शैलबाला, डॉ. अमलेश शुक्ला, बाल कलाकार यथार्थ दुबे, ज्योति माही, मिर्जापुर के जय चौरसिया, अर्चना तिवारी, शशि कला भारती, आस्था शुक्ला और रंजना राय सहित अन्य कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु देर तक भजनों का आनंद लेते रहे।
इस अवसर पर कलाकारों का सम्मान पं. अंबिका शुक्ला, पं. शुभम शर्मा, पं. पंकज गुरु, पं. विकास झा, प्रदीप श्रीवास्तव और धीरेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम का संयोजन कन्हैया दुबे ‘केडी’ ने किया।
Tags
Trending


