गांधी जयंती पर तैलिक साहू वैश्य सभा का भव्य आयोजन, 500 वाहनों के साथ निकला जुलूस

गांधी जयंती के अवसर पर तैलिक साहू वैश्य सभा, वाराणसी की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत टाउन हॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इसके बाद करीब 500 वाहनों और 800 लोगों की सहभागिता के साथ विशाल वाहन जुलूस निकाला गया।

टाउन हॉल से निकला जुलूस मैदागिन, कबीर चौराहा, बड़ी पियरी, चेतगंज, लहुराबीर और रामकटोरा होते हुए नाटी इमली स्थित साहू बाग पहुंचा। यहां वाहन जुलूस सभा में परिवर्तित हो गया। साहू बाग में आयोजित गांधी विषयक विचार-गोष्ठी की अध्यक्षता तैलिक साहू वैश्य सभा के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता (राजू) ने की। गोष्ठी में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रासंगिक हैं। साथ ही उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक एकता एवं समरसता को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को स्मरण किया। तैलिक साहू वैश्य सभा की ओर से समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए श्री गिरधारी लाल गुप्ता और श्री विनोद कुमार गुप्ता को “साहू रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मनीष कुमार गुप्ता (राजा), चेतगंज तेलियाना, त्रिभुवन गुप्ता, पार्षद अनंतराज गुप्ता, श्रवण कुमार गुप्ता, अमरेश गुप्ता, राजू गुप्ता, अभिषेक गुप्ता (पप्पू), मंगला प्रसाद गुप्ता, पी.सी. गुप्ता (युवराज) सहित सभा के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के संचालन में पी.सी. गुप्ता (युवराज) की प्रमुख भूमिका रही। सभा के महामंत्री विनोद कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। अंत में अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता (राजू) और महामंत्री विनोद कुमार गुप्ता ने अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post