एमएलसी चुनाव: शिक्षक व स्नातक सीट पर शनिवार को कई प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। शनिवार को शिक्षक एमएलसी पद के लिए डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा तथा स्नातक एमएलसी पद के लिए चन्द्र प्रकाश गुप्ता, चंद्रजीत सिंह यादव समेत अन्य प्रत्याशियों ने आयुक्त कार्यालय परिसर में अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन को लेकर आयुक्त कार्यालय परिसर में दिनभर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की आवाजाही रही। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामांकन दाखिल करने के लिए निर्धारित व्यवस्थाओं के बीच प्रत्याशी नामांकन कक्ष तक पहुंचे और अपना पर्चा दाखिल किया।

वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर तक चलेगी। इसके बाद 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है। चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।

नामांकन प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ ही शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां भी तेज होती नजर आ रही हैं।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post