सेंट के.सी. मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों का अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

वाराणसी। सेंट के.सी. मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में कक्षा नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों का अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। साथ ही विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या तृप्ति तिवारी ने विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके साथ ही विद्यालय की पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ. गायली अवस्थी शर्मा के चित्र पर भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद प्रधानाचार्या तृप्ति तिवारी, मुख्य अतिथि सुनील कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्या रमा श्रीवास्तव, कोऑर्डिनेटर दिनेश विश्वकर्मा और ए.ओ. रेखा यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह के दौरान विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के सामने एक से बढ़कर एक आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या श्रीमती रमा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के साथ उनमें सत्यनिष्ठा, संयम और अच्छे संस्कार विकसित करने का आग्रह किया। वहीं, प्रधानाचार्या तृप्ति तिवारी ने विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका फरहत ने किया। अंत में उप प्रधानाचार्या रमा श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि, उपस्थित अभिभावकों और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post