संत कंवर राम कुटिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना करवा चौथ का पर्व

अमर नगर स्थित संत कंवर राम कुटिया में करवा चौथ का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दूर-दूर से बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की और करवा चौथ की कथा का श्रवण किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने विधि-विधान से करवा माता की पूजा-अर्चना की और सामूहिक रूप से आरती उतारी। पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में उत्साहपूर्वक पर्व मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संगीता खत्री, भव्या डडवानी, चहक धमेजा, सानवी कुकरेजा, संगीता एवं सुरभि वाधवानी, तान्या छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। सामूहिक सहभागिता और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।


Post a Comment

Previous Post Next Post