स्माइल परियोजना के अंतर्गत भिक्षावृत्ति मुक्त वाराणसी अभियान की शुरुआत की गई। बीएचयू सिंहद्वार से 28 गर्ल्स बटालियन, बीएचयू के कैडेट्स की जागरूकता रैली को विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान का उद्देश्य आमजन को भिक्षावृत्ति के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंदों के पुनर्वास की दिशा में सहयोग के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे भिक्षा मांगने वालों को नकद पैसे देने के बजाय जरूरतमंदों की सहायता के लिए उचित माध्यम अपनाएं।
कार्यक्रम में अपना घर आश्रम वाराणसी के डॉ. कुमार निरंजन, ओंकार नाथ उपाध्याय, निर्मल चौधरी, श्याम सुंदर प्रसाद, अरविंद अग्रवाल, राकेश सिंह, एसके शर्मा, अरुण गुप्ता, पूजा श्रीवास्तव, एम. प्रसाद, रजनीश मल्होत्रा और रवि उपाध्याय की प्रमुख भागीदारी रही। वहीं, 28 गर्ल्स बटालियन की कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कल्याणी देशपांडे और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर मेजर संगीता पीएस का भी अभियान में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
रैली में रोटी बैंक के रोशन पटेल और उनकी टीम के साथ नरिया के पार्षद प्रतिनिधि राजीव पटेल अपनी टीम सहित शामिल हुए। समाज कल्याण विभाग, नगर निगम, जिला प्रशासन वाराणसी और चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। इस दौरान मीडिया और समाज के लोगों ने कैडेट्स के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को आगे भी आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

.jpeg)

