नमो घाट एयर शो को लेकर बड़ा फैसला, 30 किमी क्षेत्र में 8 दिन बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें

वाराणसी में 25 अक्टूबर को होने वाले एयर शो को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एयर शो के दौरान नजदीकी इलाकों में सुरक्षा और साफ-सफाई को ध्यान में रखते हुए नमो घाट से 20 किलोमीटर के दायरे में मांस-मछली की दुकानें बंद रखने का फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार एयर शो के दौरान करीब 8 दिनों तक मांस-मछली की दुकानें बंद रहेंगी। भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर नमो घाट पर भव्य हवाई प्रदर्शन एयर शो-2026 आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को देखते हुए आसमान में उड़ान भरने वाले लड़ाकू विमानों की सुरक्षा के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

एयर शो में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए पहले से तैयारियां कर रहा है। नमो घाट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ अन्य जरूरी इंतजाम भी किए जा रहे हैं, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post