राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नगर में विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसी क्रम में लायंस क्लब रुद्र की ओर से मैदागिन स्थित टाउनहॉल परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष लायन के.के. श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।
इस अवसर पर लायंस क्लब रुद्र के सचिव लायन सुनील, कोषाध्यक्ष लायन विवेक, लायन विमल, लायन मोहन, लायन भगवान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया।


