SBSS इंटर कॉलेज व सेंट केसी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर रंगारंग कार्यक्रम

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सूरजकुंड नई सड़क स्थित SBSS इंटर कॉलेज एवं सेंट केसी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर गांधी जी और शास्त्री जी के विचारों को प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अध्यापिका फरहत मीर ने किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या तृप्ति तिवारी ने छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपनाने तथा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कक्षा 11 की छात्रा हुमैरा खान ने अंग्रेजी में भाषण प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से अहिंसा और स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं बुरा न देखो, बुरा न सुनो और बुरा न बोलो का संदेश भी प्रस्तुत किया गया।

विद्यालय के अध्यापक अरुण कुमार पाण्डेय ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी को इन महान विभूतियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

कार्यक्रम के समापन पर अरुण कुमार पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post