शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय माता दी के जयकारों से गूंजा मंदिर

धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अलईपुरा क्षेत्र में वरुणा नदी के किनारे स्थित मां शैलपुत्री के प्राचीन मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। हाथों में नारियल, फूल-माला और पूजन सामग्री लिए श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। इन्हें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में प्रथम माना जाता है। मान्यता है कि मां शैलपुत्री की आराधना से भय का नाश होता है और भक्तों को यश, कीर्ति, धन एवं विद्या की प्राप्ति होती है। श्रद्धालु मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, देश में शांति और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करते हैं।

नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री के दर्शन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि सच्चे मन से मां की आराधना करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और भक्तों को आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है। नौ दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की अलग-अलग दिनों में पूजा-अर्चना की जाती है। इसी क्रम में काशी के श्रद्धालु नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री का आशीर्वाद लेकर पर्व की शुरुआत करते हैं।आस्था और परंपरा से जुड़ी काशी में नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में विशेष चहल-पहल देखने को मिली। मां शैलपुत्री के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने एक बार फिर काशी की धार्मिक आस्था और भक्ति की गहरी परंपरा को दर्शाया।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post