वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार देर रात चमड़हा चोलापुर बाजार के पास एक ऑटो से छह बोरियों में भरा मांस बरामद किया। 14 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे हुई इस कार्रवाई में दो लोगों को हिरासत में लिया गया। बरामद मांस के गोमांस होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने ऑटो संख्या UP65MT3158 को रोककर तलाशी ली तो उसमें छह बोरियों में मांस रखा मिला। इसके बाद पुलिस ने मांस ले जा रहे दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। बरामदगी के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस के मुताबिक, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, बरामद मांस की जांच कराई जा रही है, ताकि उसकी वास्तविक प्रकृति की पुष्टि हो सके। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का भी पता लगाया जा रहा है।
Tags
Trending


