वाराणसी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारी तेज, 8 जोन में बनाए गए 15 स्थल

वाराणसी में शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर निगम ने शहर के आठ जोन में 15 विसर्जन स्थल निर्धारित किए हैं। सोमवार को मेयर अशोक कुमार तिवारी ने अधिकारियों के साथ जलकल परिसर, शंकुलधारा पोखरा और नगवां के कुंडों समेत कई स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि विसर्जन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं।

नगर निगम की ओर से जारी सूची के अनुसार, भेलूपुर जोन में जलकल कैंपस, विश्वसुंदरी पुल के नीचे और कुरुक्षेत्र पोखरा; दशाश्वमेध जोन में लक्ष्मीकुंड; सारनाथ जोन में रंगीले दास पोखरा, सोयेपुर पोखरा और सारंग तालाब को विसर्जन स्थल बनाया गया है। वहीं, ऋषिमंडी जोन में रेवागिरी और चितईपुर तथा वरुणापार जोन में खड़गपुर और शिवपुर में व्यवस्था की गई है।

इसी तरह आदमपुर जोन में मच्छोदरी, रामनगर जोन में बलुआ घाट और कोतवाली जोन में मंदाकिनी कुंड व ईश्वरगंगी को विसर्जन स्थल के रूप में चिह्नित किया गया है। मेयर ने अधिकारियों को सभी स्थानों पर साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल और बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस बार मवैया पोखरे में प्रतिमा विसर्जन पर रोक रहेगी, जिसके विकल्प के तौर पर तीन अन्य स्थानों पर तैयारियां की जा रही हैं। नगर निगम की टीमें पुलिस और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्था संभालेंगी।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post