वाराणसी घूमने आए स्विट्जरलैंड निवासी जोनस बेंजामिन ईहले का करीब 10 लाख रुपये कीमत का कीमती कैमरा घाट के पास छूट गया। काफी तलाश के बाद भी कैमरा नहीं मिलने पर उन्होंने दशाश्वमेध चौकी पहुंचकर चौकी प्रभारी अनुज मणि तिवारी को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य माध्यमों से कैमरे की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने महज दो घंटे में कैमरा खोजकर जोनस बेंजामिन ईहले को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया। अपना कीमती कैमरा वापस मिलने पर विदेशी पर्यटक ने वाराणसी पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी दशाश्वमेध अनुज मणि तिवारी, उप निरीक्षक शिव स्वरूप पाण्डेय, आरक्षी देवेंद्र प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, संजय यादव और संजीव कुमार शामिल रहे।
Tags
Trending


