कैप्टन स्मित मच्छार के साहस को काशीवासियों ने किया नमन, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

कैप्टन स्मित मच्छार के अदम्य साहस, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा को लेकर दशाश्वमेध घाट पर काशीवासियों और श्रद्धालुओं ने उन्हें नमन किया। गंगा सेवा निधि परिवार की ओर से बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई।

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने कहा कि जिस कठिन परिस्थिति में कोई भी व्यक्ति घबरा सकता था, उस समय कैप्टन स्मित मच्छार ने अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए सैकड़ों यात्रियों की सुरक्षा के लिए साहस और धैर्य का परिचय दिया। उनका यह प्रयास प्रेरणादायक है।

इस दौरान दशाश्वमेध घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने उनके साहस को नमन किया और पूजन कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां गंगा के तट पर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post