एस.बी. दुर्गोत्सव समिति का पूजा पंडाल बना आकर्षण, वैष्णो देवी की गुफा के साथ सजी खाटू श्याम जी की झांकी

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बुलानाला में एस.बी. दुर्गोत्सव समिति की ओर से पूजा पंडाल में मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना शुरू हुई। यहां स्थापित मां के दरबार को ‘गुफा वाली मां’ के नाम से जाना जाता है। इस बार पंडाल में मां वैष्णो देवी की गुफा विशेष रूप से तैयार की गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

भक्तों की मांग को देखते हुए इस वर्ष खाटू श्याम जी की विशेष झांकी भी सजाई गई है। मां वैष्णो देवी की गुफा और खाटू श्याम जी की झांकी पंडाल की खास विशेषता हैं। नवरात्र के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं में दर्शन-पूजन को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। समिति की ओर से पंडाल को आकर्षक रूप देने के साथ भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post