वाराणसी वीडीए की आय में बड़ा इज़ाफ़ा, 11 महीने में जुटाए 500 करोड़

वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की कमाई में इस वित्तीय अवधि में बड़ा उछाल दर्ज हुआ है। नवंबर 2025 से सितंबर 2026 तक प्राधिकरण के खाते में करीब 500 करोड़ रुपये की आय पहुंची। अधिकारियों के अनुसार, इससे पहले पूरे एक साल में औसतन लगभग 120 करोड़ रुपये ही राजस्व मिलता था। इस बार 11 महीने में ही पुराना औसत आंकड़ा चार गुना से ज्यादा हो गया।

राजस्व बढ़ने की प्रमुख वजह भवनों के नक्शों की स्वीकृति और पुराने निर्माणों को शुल्क लेकर नियमित करना रही। इस अवधि में कुल 1952 भवनों के नक्शे स्वीकृत किए गए। इनमें 879 नए भवनों के नक्शे तथा 1073 पुराने भवनों को नियमित करने के प्रकरण शामिल हैं। प्राधिकरण के मुताबिक भवन नक्शा स्वीकृति के मामलों में करीब 250 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, खाली पड़ी जमीन के विस्तार से जुड़े मामलों से भी आय बढ़ी है।

वीडीए को मिली राशि में से करीब 200 करोड़ रुपये शहर की सड़क, जल निकासी और दूसरी बुनियादी सुविधाओं पर खर्च किए जाने हैं। प्राधिकरण का कार्यक्षेत्र लगभग 1000 वर्ग किलोमीटर में फैला है, जिसमें वाराणसी, चंदौली और मीरजापुर के 800 से ज्यादा गांव आते हैं। इसी अवधि में 39 होटल, 22 आवासीय योजनाओं और नई टाउनशिप को भी मंजूरी दी गई है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post