राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में हिंदू युवा वाहिनी की ओर से लहुराबीर स्थित आईएमए ब्लड बैंक में बृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं और विभिन्न समुदायों के लोगों ने सहभागिता करते हुए कुल 62 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या तथा विशिष्ट अतिथि बीएचयू आईएमएस के निदेशक डॉ. सत्यनारायण संखवार और आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन मौजूद रहे। अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मान किया गया।
शिविर का विशेष आकर्षण हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रवक्ता एवं साधना फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मौर्य का 234वां रक्तदान रहा। शिविर में मुस्लिम समाज समेत विभिन्न समुदायों के लोगों ने भी रक्तदान कर सामाजिक सौहार्द और इंसानियत का संदेश दिया। आयोजकों ने लोगों से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।


