वाराणसी में भारतीय वायु सेना के एयर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ से पहले नमामि गंगे की ओर से धार्मिक अनुष्ठान किया गया। बुधवार को गंगा तट पर आयोजित इस कार्यक्रम में वैदिक मंत्रों के साथ मां गंगा की आराधना की गई। महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के बटुकों ने पूजा में हिस्सा लिया। अनुष्ठान के दौरान द्वादश ज्योतिर्लिंग, गंगाष्टकम और स्वस्तिवाचन का पाठ कर एयर शो के लिए मंगलकामना की गई।
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। गंगा तट पर हुई पूजा में विशेष रूप से इस आयोजन से जुड़े पायलटों, वायु सेना के जवानों और अन्य लोगों की कुशलता की कामना की गई। टीम ने प्रार्थना की कि आसमान में होने वाला यह प्रदर्शन बिना किसी अनहोनी के पूरा हो और आयोजन यादगार बने।
Tags
Trending


