उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 को लेकर विधिमान्य रूप से नामनिर्देशित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 10 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 24 अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं। दोनों सीटों पर विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के साथ निर्दलीय अभ्यर्थी भी चुनाव मैदान में हैं।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 10 अभ्यर्थी
वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रमोद कुमार मिश्रा और समाजवादी पार्टी की ओर से लाल बिहारी यादव के नाम सूची में शामिल हैं। इनके अलावा अवधेश सिंह, ऋतिका दुबे, चेत नारायण सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह पटेल, धर्मेंद्र कुमार, फरीद अंसारी, सुधांशु शेखर और संजय प्रियदर्शी निर्दलीय अभ्यर्थियों के रूप में शामिल हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र से कुल 10 अभ्यर्थियों के नाम विधिमान्य घोषित किए गए हैं।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 24 अभ्यर्थी
वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की ओर से केदारनाथ सिंह, समाजवादी पार्टी की ओर से आशुतोष सिन्हा और राष्ट्रीय समाज पक्ष की ओर से राजकुमार दुबे के नाम सूची में शामिल हैं। इनके अलावा अरविंद कुमार, अरविंद कुमार सिंह, आशीष कुमार तिवारी, ओम प्रकाश सिंह, कृष्ण चंद्र, चंद्र प्रकाश गुप्त, चंद्रजीत सिंह यादव, घनश्याम राम, तुषार गोस्वामी, दिनेश, देव कुमार, धनंजय कुमार उपाध्याय, पारस सिंह यादव, पंकज कुमार सिंह, प्रीति सिंह, बेनी माधव, मनोज कुमार वर्मा, राकेश कुमार श्रीवास्तव, रंजीत कुमार, वहीदुल्लाह खान, सुनील कुमार यादव और सुशील कुमार सिंह के नाम भी सूची में शामिल हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र से कुल 24 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।
जारी सूची के अनुसार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के अभ्यर्थियों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय समाज पक्ष के अभ्यर्थियों के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों की सूची न्यायालय आयुक्त, वाराणसी मंडल, वाराणसी के नाम से जारी की गई है।


